AIAPGET Counselling 2024: एआईएपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट aaccc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 20, 2024 | 09:03 AM IST | 2 mins read
एआईएपीजीईटी काउंसलिंग रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को 20 सितंबर से 25 सितंबर के बीच अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2024 (AIAPGET 2024) काउंसलिंग राउंड 1 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट स्थिति की जांच कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविजनल परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सफल अभ्यर्थियों को आज यानी 20 सितंबर से 25 सितंबर के बीच अपने निर्धारित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज सत्यापन का आयोजन 26 और 27 सितंबर को किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार AACCC-PG पोर्टल से प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने आवंटित संस्थानों में जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक AACCC वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।”
AIAPGET 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हुई और 16 सितंबर 2024 को समाप्त हुई। उम्मीदवारों को 11 से 16 सितंबर तक च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग विकल्प दिया गया था। सीट आवंटन प्रक्रिया 17 से 18 सितंबर 2024 तक आयोजित हुई।
प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 17 सितंबर को जारी किए गए, उम्मीदवारों को 18 सितंबर 2024 तक किसी भी विसंगति की रिपोर्ट करने का अवसर दिया गया। एआईएपीजीईटी 2024 एनटीए द्वारा 6 जुलाई को देश भर में सीबीटी मोड में भारत के 100 शहरों में 40,123 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
AIAPGET 2024 COUNSELLING ROUND 1 RESULT: कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एआईएपीजीईटी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 परिणाम की जांच कर सकते हैं:
- AIAPGET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा और स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार