Santosh Kumar | September 19, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 एमसीसी द्वारा 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें से एक राउंड खाली सीटों के लिए होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के जरिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के तहत अपने सीट अलॉटमेंट स्टेटस को चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 में 614 एमबीबीएस और बीडीएस सीटें जोड़ी हैं। इससे पहले, एमसीसी ने 24 अगस्त को नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट जारी किया था।
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 एमसीसी द्वारा 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें से एक राउंड खाली सीटों के लिए होगा। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए, उम्मीदवारों को 20 से 27 सितंबर के बीच उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा जहां उन्हें सीटें आवंटित की गई हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि अगर रिजल्ट में कोई गलती है, तो उम्मीदवार 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से पहले mccresultquery@gmail.com पर ईमेल भेजकर समिति को सूचित कर सकते हैं। इसके बाद रिजल्ट को अंतिम मान लिया जाएगा।
अभ्यर्थियों का डेटा सत्यापन 28 से 30 सितंबर 2024 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद ही विकल्प दिया जाएगा। नीट यूजी राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अक्टूबर से शुरू होंगे।
Also readNEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम संशोधित, 43 उम्मीदवार अयोग्य घोषित
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-
बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2024 में नामांकन करने वाले और उत्तीर्ण होने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आयोजित किया जाता है। एनटीए ने 5 मई को नीट यूजी 2024 परीक्षा आयोजित की थी।