Trusted Source Image

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम संशोधित, 43 उम्मीदवार अयोग्य घोषित

Santosh Kumar | August 24, 2024 | 08:43 PM IST | 2 mins read

यदि परिणाम में कोई गलती है तो अभ्यर्थी 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से पहले एमसीसी को ईमेल भेजकर समिति को सूचित कर सकते हैं।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 4 राउंड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 4 राउंड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को संशोधित किया है। यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 43 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया है। नीट यूजी काउंसलिंग के पंजीकृत उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

एमसीसी ने जारी नोटिस में कहा, "नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के पहले दौर का संशोधित प्रोविजनल रिजल्ट- II अब उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। प्रोविजनल रिजल्ट के बाद 43 उम्मीदवारों को एनटीए ने बाहर कर दिया था। इसलिए इन 43 उम्मीदवारों को बाहर करने के बाद संशोधित रिजल्ट जारी किया गया है।"

अधिसूचना में कहा गया है कि अगर रिजल्ट में कोई गलती है, तो उम्मीदवार 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से पहले mccresultquery@gmail.com पर ईमेल भेजकर समिति को सूचित कर सकते हैं। इसके बाद रिजल्ट को अंतिम मान लिया जाएगा।

एमसीसी ने यह भी बताया कि प्रोविजनल रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को प्रोविजनल रिजल्ट में दी गई सीट पर कोई अधिकार नहीं है और इसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। नीट सीट अलॉटमेंट की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

Also readNEET PG 2024 Result: नीट पीजी नतीजों से छात्र नाखुश; दूसरी शिफ्ट में गिरी रैंक, नॉर्मलाइजेशन मेथड पर उठे सवाल

NEET UG 2024 Counselling: सीट अलॉटमेंट डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'UG Medical' अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन लिंक खोलें।
  • सीट अलॉटमेंट की स्थिति जांचे और पृष्ठ को डाउनलोड करें।

नीट यूजी राउंड 1 के उम्मीदवारों को 24 से 29 अगस्त के बीच उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा जहां उन्हें सीटें आवंटित की गई हैं। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 30 और 31 अगस्त को किया जाएगा।

समिति 4 से 5 सितंबर के बीच नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का डेटा जारी करेगी। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 के लिए पंजीकरण विंडो 5 से 10 सितंबर तक खुली रहेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications