AIAPGET 2026 Re-Exam: एनटीए ने 49 अभ्यर्थियों के लिए जारी किया री-टेस्ट एडमिट कार्ड, 1 सितंबर को होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | August 29, 2026 | 05:50 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने जयपुर केंद्र पर पावर कट से प्रभावित 49 अभ्यर्थियों के लिए AIAPGET 2026 री-टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रभावित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget से अपना डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 की पुनः परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड उन 49 अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए हैं, जो 22 अगस्त 2026 को आयोजित हुई परीक्षा के दौरान श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज, जयपुर में बिजली गुल होने के कारण अपना पेपर पूरा नहीं कर पाए थे।
सभी 49 उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget से डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दिए गए विवरणों की अच्छी तरह चेक कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
AIAPGET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एआईएपीजीईटी री-एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
AIAPGET 2026 Re-Exam: री-एग्जाम डेट
प्रभावित अभ्यर्थियों की यह पुनः परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्धारित रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।
AIAPGET 2026 Re-Exam: परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्न पत्र में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके कुल अंक 480 होंगे। परीक्षा का माध्यम विषय के अनुसार भिन्न होगा। आयुर्वेद अंग्रेजी और हिंदी में, यूनानी अंग्रेजी और उर्दू में, होम्योपैथी केवल अंग्रेजी में और सिद्ध अंग्रेजी और तमिल में उपलब्ध होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगा।
AIAPGET 2026: हेल्पलाइन नंबर
परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। इसके अलावा, लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा