Abhay Pratap Singh | October 15, 2026 | 09:29 AM IST | 2 mins read
गेट स्कोर का उपयोग एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन तथा PSUs (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) भर्ती के लिए किया जाता है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) 2027 रजिस्ट्रेशन पोर्टल विलंब शुल्क फीस के साथ फिर से खोल दिया गया है। उम्मीदवार 15 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
New: GATE 2027 Syllabus (All Subjects)
Latest: GATE 2027 Syllabus Changes Explained: Complete Preparation Handbook
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for Masters of Technology
Foreign Universities India Campus – Liverpool | York | Illinois Tech | Victoria | Bristol
गेट 2027 के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन लिंक 16 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और विदेशी नागरिकों सहित अन्य आवेदकों को एक पेपर के लिए 2000 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “कई रिक्वेस्ट मिलने और उन पर विचार करने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल (लेट फीस के साथ) 15 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:29 बजे तक फिर से खोला जाएगा। इस समय के बाद कोई और एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।”
गेट 2027 में एक नया रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA) टेस्ट पेपर शुरू किया है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग का आयोजन 30 टेस्ट पेपर के लिए किया जाएगा। गेट 2027 स्कोर का उपयोग एमटेक और पीएचडी में एडमिशन तथा PSUs भर्ती के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए गेट 2027 पोर्टल पर जाएं।
आईआईटी मद्रास 30 विषयों के लिए गेट 2027 का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और अवधि 3 घंटे होगी। गेट 2027 सिटी इंटिमेशन स्लिप 4 जनवरी को और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। गेट 2027 रिजल्ट की घोषणा 19 मार्च को किया जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: