Saurabh Pandey | August 29, 2026 | 10:37 AM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में 15,802 उम्मीदवार मेन्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट/मेरिट लिस्ट पीडीएफ में हैं, वे अब मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एक क्वालिफाइंग स्टेज है, इसलिए इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं, लेकिन मेन्स में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इसे पास करना जरूरी है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 जारी करेगा। इससे उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा में उनके प्रदर्शन की पूरी जानकारी मिलेगी, जिसमें सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकेंगे। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होंगी-
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 को होने वाली मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।