Assam HS Result 2024: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ahsec.assam.gov.in पर जारी, 88.64% छात्र उत्तीर्ण
Saurabh Pandey | May 9, 2024 | 09:11 AM IST | 2 mins read
असम एएचएसईसी बोर्ड ने एक ही साथ कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए एचएस परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली : असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी) ने असम एचएस या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। असम एचएस बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 88.64 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। कला में 88.24 प्रतिशत, साइंस में 90.29 प्रतिशत और कॉमर्स में 88.28 प्रतिशत, जबकि वोकेशनल विषय में 85.78 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। 273908 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से 242794 छात्र पास हुए हैं। पिछले वर्ष 2023 में नतीजे 6 जून को घोषित किए गए थे। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि मैं समय पर परिणाम के लिए एएचएसईसी की सराहना करता हूं।
इस वर्ष, एचएस परीक्षा 12 फरवरी से 13 मार्च के बीच दो सत्रों, सुबह की पाली और शाम की पाली में हुई। परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक आयोजित की गईं।
असम बोर्ड एचएस परीक्षा 876 परीक्षा केंद्रों पर 2,80,216 छात्रों ने दी थी। इसके लिए (1,37,484 छात्रों और 1,42,732 छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था।
एएचएसईसी असम बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम ऑनलाइन मार्कशीट के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। जब तक मूल मार्कशीट प्रदान नहीं की जाती है, इस ऑनलाइन मार्कशीट का उपयोग केवल छात्र द्वारा कॉलेज प्रवेश उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
Also read WB HS Result 2024: पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, आज 3 बजे से wbchse.wb.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलो ड
Assam HS Result 2024 डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले असम 12वीं रिजल्ट वेबसाइट resultassam.nic.in या ahsec.assam.gov.in पर जाएं।
- 'असम हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और रोल कोड डालें। यदि आवश्यक हो तो कैप्चा सत्यापन करें।
- अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- असम बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- ऑनलाइन एचएस परिणाम मार्कशीट असम बोर्ड 2024 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा