AFCAT 2 Result 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 रिजल्ट afcat.edcil.co.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 02:32 PM IST | 1 min read
भारतीय वायु सेना ने 9 सितंबर 2026 को AFCAT 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
नई दिल्ली : इंडियन एयर फोर्स ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट एएफकैट की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एएफकैट 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। AFCAT 2 परीक्षा 8 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद, जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना द्वारा तय किए गए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स के आधार पर क्वालिफाई करते हैं, उन्हें एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) द्वारा असेसमेंट के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद, AFSB द्वारा रिकमेंड किए गए उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।
AFCAT 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एएफकैट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
- एएफकैट 2 रिजल्ट या कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन खोलें।
- अब जरूरी लॉगिन जानकारी डालकर सबमिट करें।
- एएफकैट 2 रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना क्वालिफाइंग स्टेटस और रिजल्ट में दी गई जानकारी देखें।
- अंत में रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें।
IAF AFCAT 2 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- श्रेणी
- लिंग
- सेक्शन-वार अंक (वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, मिलिट्री एप्टीट्यूड)
- प्राप्त कुल अंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- कट-ऑफ अंक
AFCAT 2 2026: GATE स्कोर एंट्री
एएफकैट 2 2026 के लिए GATE स्कोर एंट्री का कट-ऑफ भी घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम GATE कट-ऑफ को पूरा करते हैं, वे AFCAT लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से AFSB चरण में प्रवेश कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल