AFCAT 1 City Intimation Slip 2026: एएफसीएटी 1 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द; परीक्षा 31 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 10, 2026 | 04:16 PM IST | 2 mins read
एएफसीएटी 1 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT 01/2026) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एएफसीएटी 1 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जांच सकते हैं। एएफसीएटी 1 2026 परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
एएफसीएसी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2026 में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के तीसरा सप्ताह में किया जा सकता है। एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “AFCAT 01/2026 उम्मीदवार ध्यान दें! परीक्षा शहर की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेज दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे देखें और इसके अनुसार यात्रा व्यवस्था करें। यह एडमिट कार्ड नहीं है, एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।
आईएएफ ने स्पष्ट किया है कि सिटी स्लिप परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं देता है। इसमें केवल शहर-स्तरीय विवरण दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा का समय और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विस्तृत जानकारी एएफसीएटी 1 2026 एडमिट कार्ड में जांच सकेंगे।
एएफसीएटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा में चार सेक्शन से कुल 300 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। इंडियन एयर फोर्स AFCAT 01/2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 340 रिक्त पदों को भरेगा।
AFCAT 1 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एएफसीएटी 1 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- AFCAT 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें व एडमिट कार्ड जांचें।
- एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा