Trusted Source Image

Agniveer Vayu Admit Card 2026: आईएएफ अग्निवीर वायु फेज 2 हॉल टिकट जारी, agnipathvayu.cdac.in से करें डाउनलोड

Santosh Kumar | January 9, 2026 | 06:35 PM IST | 2 mins read

अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में यूजरनेम/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

कैंडिडेट लॉगिन के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
कैंडिडेट लॉगिन के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2026 के लिए फेज-II टेस्टिंग के पहले बैच के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फेज-II की परीक्षाएं जनवरी 2026 में होंगी और इसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट, अडैप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल एग्ज़ामिनेशन शामिल होंगे।

अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में अपना यूजरनेम/ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा, फिर हॉल टिकट डाउनलोड करके उसमें दी गई डिटेल्स चेक करें।

आईएएफ अग्निवीर वायु फेज 2 हॉल टिकट में परीक्षा की डेट, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवार के लिए निर्देश दिए गए हैं। अग्निवीर वायु दूसरे बैच का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

Agniveer Vayu Intake 02/2026: एडमिट कार्ड विवरण

आईएएफ अग्निवीर वायु फेज 2 हॉल टिकट में परीक्षा की डेट, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवार के लिए निर्देश दिए गए हैं। अग्निवीर वायु दूसरे बैच का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

केवल वही उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए योग्य हैं जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। दूसरे चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने पर, एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।

Also readKVS NVS Exam Schedule 2025: केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षाएं कल से 2 शिफ्ट में शुरू, शेड्यूल जारी, जानें गाइडलाइन

Agniveer Vayu Admit Card 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से कैंडिडेट्स अपना आईएएफ अग्निवीर वायु फेज 2 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए है, जो युवाओं को 4 साल तक सेवा करने का मौका देती है। आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications