AFCAT 1 Admit Card 2026: एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड afcat.edcil.co.in जल्द आने की उम्मीद, परीक्षा 31 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 22, 2026 | 04:10 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एएफसीएटी 1 2026 एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: इंडियन एयर फोर्स (IAF) की ओर से वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 01/2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। 31 जनवरी को आयोजित की जाने वाली एएफसीएटी 1 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईएएफ की घोषणा के बाद एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एएफसीएटी 1 2026 एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
इससे पहले एएफसीएटी 1 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन कंप्यूटर आधारिट टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
एएफसीएटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट सेक्शन से कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए कराई जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और एएफएसबी साक्षात्कार चरण शामिल है।
सीबीटी में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। एएफसीएटी 1, 2026 परीक्षा के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) में कुल 328 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आईएएफ की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AFCAT 1 Exam 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एएफसीएटी की वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर AFCAT 1 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा