AFCAT 1 2024 : एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट कल से शुरू, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन
Saurabh Pandey | February 15, 2024 | 12:32 PM IST | 1 min read
आईएएफ कैट 1 2024 कल यानी 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। पंजीकृत अभ्यर्थियों अपने एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ के साथ एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचना होगा।
नई दिल्ली : इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 2024 कल यानी 16 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। AFCAT 1 2024 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को एग्जाम गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना हॉल टिकट लेकर जाना होगा। AFCAT 2024 Exam Date बिना हॉल टिकट किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। जिन पंजीकृत अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड नहीं डाउनलोड किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT 1 2024 फोटो आईडी कार्ड जरूरी
एएफसीएटी 1 2024 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए एक फोटो आईडी प्रमाण पत्र ले जाना जरूरी है। इनमें से कोई भी आईडी आप लेकर जा सकते हैं।
- आधार कार्ड
- वोटर आई कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।
AFCAT Exam Timings एग्जाम गाइडलाइंस
- एएफसीएटी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- एएफसीएटी 1 2024 परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी लेकर जाना होगा।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले एएफसीएटी 1 2024 परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2024 को चेक कर लें कि क्या प्रदान किए गए विवरण सही हैं।
- सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले स्व-घोषणा पत्र भरना होगा।
- अभ्यर्थी रफ शीट को कर्मचारियों को दिखाने के बाद ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं।
- अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए समय स्लॉट के अनुसार सुबह 07:30 बजे (पहली पाली के लिए) और दोपहर 12:30 बजे (दूसरी पाली के लिए) बैचों में परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना आवश्यक है।
अगली खबर
]RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी के 4000+ पदों पर भर्तियां, 20 फरवरी से आवेदन
RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 20 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी