AEEE Result 2025: अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा चरण 1 का परिणाम amrita.edu पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 10, 2025 | 10:16 AM IST | 1 min read
एईईई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP की आवश्यकता होगी।
Prepare for AEEE with a sample paper designed to boost your exam readiness. Practise important questions, assess your preparation, improve accuracy, and build confidence for the exam.
Download Nowनई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham) ने अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 (AEEE 2025) चरण 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एईईई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट amrita.edu के माध्यम से अमृता इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
AEEE 2027: Mock Test Series | Sample Papers | Syllabus | Mock Test
एईईई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। AEEE 2025 चरण 1 परीक्षा 1 और 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। एईईई परीक्षा 2.30 घंटे के लिए कराई गई थी।
अमृता प्रवेश परीक्षा - इंजीनियरिंग (एईईई) कक्षा 12 के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार अमृता यूनिवर्सिटी के अमृतपुरी, अमरावती, बेंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, फरीदाबाद और नागरकोइल सहित अन्य परिसरों में बीटेक डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए पात्र होते हैं।
Also read MET 2025 Schedule: मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट शेड्यूल manipal.edu पर जारी, रजिस्ट्रेशन डेडलाइन जानें
एईईई 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी से प्रश्न शामिल थे।
एईईई के माध्यम से अमृता विश्व विद्यापीठम परिसरों द्वारा पेश किए जाने वाले बीटेक पाठ्यक्रमों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सीएसई, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आरएआई, ईईई, एआई एवं डेटा साइंस, ईसीई, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (साइबर सुरक्षा) (सीवाईएस), कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) (सीएआई) शामिल हैं।
AEEE 2025 Phase 1 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एईईई 2025 फेज 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट amrita.edu पर विजिट करें।
- AOAP में उपलब्ध ‘परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देखा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार