CTET Exam Admit Card 2024: सीटेट एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, 21 जनवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | January 18, 2024 | 07:47 PM IST | 1 min read
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन 21 जनवरी 2024 को दो पालियों में किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के उम्मीदवारों के लिए 18 जनवरी 2024 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 21 जनवरी 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। प्रथम पाली के पेपर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।
हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के साथ यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी 2024 एग्जाम के लिए 135 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई द्वारा 12 जनवरी को सीटेट परीक्षा सिटी स्लिप 2024 जारी कर दिया गया था।
उम्मीदवार किसी तरह की अन्य जानकारी के लिए फोन नंबर 011-22240112 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि सीटेट एग्जाम सीबीएसई द्वारा साल में दो बार आयोजित किया जाता है।
CTET Exam Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
नीचे दिए गए चरणों की मदद से उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर क्लिक करें।
-
कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाएं।
-
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।
-
सीटेट 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ में सुरक्षित रख लें।
सीटेट एग्जाम 2024 के दोनों प्रश्नपत्र में 150-150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। न्यूनतक 60 प्रतिशत अंक पाने वाले उम्मीदवारों को ही उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी