UP GNM Admit Card 2026: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड abvmucet26.co.in पर जारी, 16 जून को एक शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | June 12, 2026 | 10:48 PM IST | 1 min read
यूपी जीएनएम एंट्रेंस एग्जाम 16 जून को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स (2026-27 सेशन) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर अपने यूपी जीएनएम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), लखनऊ द्वारा यूपीजीईटी 2026 का आयोजन किया जाएगा।
यूपी जीएनएम एंट्रेंस एग्जाम 16 जून को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक होगी। यह ऑब्जेक्टिव-टाइप (एमसीक्यू) परीक्षा होगी और प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
UP GNM Hall Ticket 2026: यूपी जीएनएम एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा; बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सुबह 10:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Also read UPGET Admit Card 2026 (Out) LIVE: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड जारी @abvmucet26.co.in; 16 जून को एग्जाम
UP GNM Admit Card 2026: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड कैसे निकालें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
- यूपी जीएनएम लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- यूपीजीईटी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
जीएनएम परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका, मूल ओएमआर उत्तर-पत्रक और ओएमआर शीट की कार्यालय प्रति निरीक्षक (इनविजिलेटर) को सौंपना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा।
अगली खबर
]UP CNET Answer Key 2026: यूपी बीएससी नर्सिंग आंसर-की पीडीएफ जारी, ऑब्जेक्शन विंडो abvmucet26.co.in पर ओपन
उम्मीदवार अब 6 जून को हुए बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आपत्तियों के लिए विंडो भी खोल दी गई है। उम्मीदवारों के पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 दिन का समय है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार