ABVMU UP CNET Result 2026: यूपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट घोषित, abvmucet26.co.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | June 13, 2026 | 07:17 PM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम में एडमिशन यूपी सीएनईटी के जरिए दिया जाएगा।

Build a Career in Paramedical Science

Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.

Check Now
यूपी सीएनईटी स्कोरकार्ड अब ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर उपलब्ध है।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने यूपी सीनेट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम का स्कोरकार्ड अब ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपने नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही अब काउंसलिंग प्रोसेस भी जल्द शुरू होने वाला है।

यूपी सीनेट परीक्षा 6 जून को राज्य भर के 307 केंद्रों पर आयोजित की गई। यूनिवर्सिटी ने यूपी सीएनईटी 2026 फाइनल आंसर की जारी करने के बाद नतीजे घोषित किए हैं और अब किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

UP CNET Result 2026: यूपी सीनेट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

यूपी बीएससी नर्सिंग स्कोरकार्ड में मिले हुए मार्क्स, रैंक और दूसरी जरूरी जानकारी शामिल है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम में एडमिशन यूपी सीएनईटी के जरिए दिया जाएगा।

सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को लागू नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। काउंसलिंग शेड्यूल की तिथियां और सीट मैट्रिक्स शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Also read UP CNET Result Live (Out) 2026: यूपी सीनेट रिजल्ट जारी @abvmucet26.co.in, कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट जानें

UP BSc Nursing Result 2026: यूपी सीएनईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
  • यूपी बीएससी नर्सिंग लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

जो छात्र परीक्षा पास करेंगे, वे राज्य से मान्यता प्राप्त नर्सिंग संस्थानों में 4 साल के बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्य होंगे। परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की थी, जिसमें एमसीक्यू सवाल थे। हर सही जवाब के लिए 1 नंबर दिया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]