दिल्ली में बेहतर शिक्षा के लिए 14 नए स्कूल बना रही AAP सरकार, शिक्षा मंत्री आतिशी का ऐलान
Santosh Kumar | August 8, 2024 | 06:54 PM IST | 1 min read
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों में जहां कक्षाओं की कमी थी और छात्रों की संख्या अधिक थी, वहां अतिरिक्त कक्षाएं बनाई जा रही हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरुवार (8 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 14 नए स्कूल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल बेहतर शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, दिल्ली सरकार के शिक्षा बजट पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है जो अपने कुल बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करती है।
उन्होंने दावा किया कि आप सरकार ने सत्ता में आने के बाद से शहर के शैक्षणिक परिदृश्य को बदल दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि आप के सत्ता में आने से पहले सरकारी स्कूलों में क्लासरूम, बोर्ड, बिजली आपूर्ति और शौचालयों की कमी सहित कई गंभीर खामियां थीं।
उन्होंने कहा, "2015 से दिल्ली सरकार ने 22,711 नए क्लासरूम बनवाए हैं।" आतिशी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं में स्मार्ट बोर्ड, पुस्तकालय और खेल सुविधाएं शामिल हैं जो छात्रों को सीखने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 14 नए स्कूल बनाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को अच्छी शिक्षा के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करना है। आतिशी ने कहा कि ये प्रयास केजरीवाल सरकार के लक्ष्य को पूरा करते हैं और हर छात्र को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने की दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों में जहां क्लासरूम की कमी थी और छात्रों की संख्या ज्यादा थी, वहां अतिरिक्त क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। फिलहाल सरकारी स्कूलों में 1541 नए कमरे बनाए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा केजरीवाल की तरह अच्छे स्कूल नहीं बना सकती, इसीलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है।
अगली खबर
]Bihar DCECE 2024 Counselling: बिहार पॉलिटेक्निक राउंड 1 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन का कल आखिरी दिन
दस्तावेज सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को अंतिम सीट आवंटन के लिए फिर से लॉग इन करना होगा। इसके बाद, उन्हें आवंटित कॉलेज और सीट की पुष्टि के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल