AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में GATE डिग्रीधारकों के लिए नौकरी, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | August 29, 2025 | 03:22 PM IST | 2 mins read
एएआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार को अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर नहीं बदले जा सकेंगे।
नई दिल्ली : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जेई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 सितंबर 2025 को अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर "कैरियर" टैब के अंतर्गत उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी भी परिस्थिति में आवेदन जमा करने का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार्य नहीं होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार को अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर नहीं बदले जा सकेंगे। उम्मीदवारों को सूचना उनके पंजीकृत ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर पर ही दी जाएगी। इसलिए उनका ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर मान्य होना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सक्रिय रहना चाहिए।
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित सभी पत्राचार पंजीकृत ईमेल आईडी/एएआई वेबसाइट पर किए जाएंगे, जिसमें शॉर्टलिस्ट होने पर आवेदन सत्यापन के लिए कॉल लेटर और चयनित होने पर ऑफर लेटर डाउनलोड करने की सूचना भी शामिल है।
AAI JE Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एएआई जेई भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों और एएआई में एक वर्ष का अपरेंटिस ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
AAI JE Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- जूनियर एग्जिक्यूटिव (आर्किटेक्चर) - 11 पद
- जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल) - 199 पद
- जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंजीनियरिंग-विद्युत) - 208 पद
- जूनियर एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 527 पद
- जूनियर एग्जिक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी) - 31 पद
- कुल पदों की संख्या - 976
AAI Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- अब "करियर" सेक्शन में जाएं और "रिक्रूटमेंट" पर क्लिक करें।
- एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 लिंक चुनें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन फॉर्म की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और उसे जमा कर दें।
- अब जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।
AAI JE Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
|
क्रम संख्या
|
पद का नाम
|
शैक्षणिक योग्यता
|
GATE पेपर / कोड
|
मान्य GATE वर्ष
|
|---|---|---|---|---|
|
1
|
जूनियर एग्जिक्यूटिव (आर्किटेक्चर)
|
आर्किटेक्चर में स्नातक डिग्री एवं आर्किटेक्चर परिषद से पंजीकृत
|
आर्किटेक्चर (AR)
|
2023, 2024, 2025
|
|
2
|
जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंजीनियरिंग - सिविल)
|
सिविल इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री
|
सिविल इंजीनियरिंग (CE)
|
2023, 2024, 2025
|
|
3
|
जूनियर एग्जिक्यूटिव
(इंजीनियरिंग - विद्युत)
|
विद्युत इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री
|
इलेक्ट्रिकल (EE)
|
2023, 2024, 2025
|
|
4
|
जूनियर एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)
|
इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्यूनिकेशन / इलेक्ट्रिकल विषयों में स्नातक डिग्री
|
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन (EC)
|
2023, 2024, 2025
|
|
5
|
जूनियर एग्जिक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी)
|
i) कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री अथवा
ii) कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर (MCA)
|
कंप्यूटर साइंस (CS)
|
2023, 2024, 2025
|
अगली खबर
]HTET 2025 Result: एचटेट रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी, बायोमेट्रिक में फेल अभ्यर्थियों के रोके जाएंगे पारिणाम
बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, एचटीईटी के परिणाम अगले सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए जाएंगे। बीएसईएच द्वारा एचटीईटी 2025 परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार