AAI Junior Executive Result 2026: एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव रिजल्ट जारी, aai.aero से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 09:09 AM IST | 1 min read
आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023, GATE 2024 और GATE 2025 के अंकों के आधार पर किया गया है।
नई दिल्ली : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा मे शामिल उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एएआई की तरफ से जूनियर एग्जिक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। रिजल्ट पीडीएफ में आवेदन सत्यापन प्रक्रिया के लिए अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के आवेदन नंबर शामिल हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023, GATE 2024 और GATE 2025 के अंकों के आधार पर किया गया है।
आवेदन सत्यापन के लिए दस्तावेज
एएआई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आवेदन के सत्यापन के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए लिंक उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर शीघ्र ही भेजा जाएगा। आवेदन सत्यापन चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे-
- शैक्षणिक योग्यताएं, GATE स्कोरकार्ड (2023/2024/2025, जैसा लागू हो)
- जन्मतिथि का प्रमाण
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधिकारिक कॉल लेटर पत्र में दिया गया कोई अन्य दस्तावेज।
AAI Junior Executive Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं। होमपेज पर करियर सेक्शन पर जाएं।
- विज्ञापन संख्या 09/2025/CHQ के अंतर्गत जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रिकल) परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना आवेदन नंबर खोजें।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच