AAI JE Recruitment 2025: एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव के 976 पदों पर निकली भर्ती, aai.aero पर आज से आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | August 28, 2025 | 06:26 PM IST | 2 mins read
एएआई जेई 2025 एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विज्ञापन संख्या 09/2025/CHQ के तहत गेट 2023/गेट 2024/गेट 2025 के माध्यम से जूनियर एग्जिक्यूटिव (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 28 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया है। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर 27 सितंबर तक एएआई जेई भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एएआई द्वारा विभिन्न विषयों में जूनियर एग्जिक्यूटिव के कुल 976 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 527 पद जूनियर एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) के शामिल हैं। इसके अलावा, जेई (ऑर्किटेक्चर) के 11, जेई (इंजीनियरिंग-सिविल) के 199, जेई (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) के 208 और जेई (आईटी) के 31 पद शामिल हैं।
एएआई जेई आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष हो। आयु की गणना 27 सितंबर, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए एएआई जेई नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 का भुगतान करना होगा। किसी अन्य माध्यम से जमा किया गया शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ प्रशिक्षु (जिन्होंने एएआई में एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर लिया है)/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
एएआई जेई पदों पर उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर (2023, 2024, या 2025) के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पद की आवश्यकताओं के अनुसार दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और पृष्ठभूमि सत्यापन से गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 40,000‐3%‐140,000 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
AAI JE application form 2025: आवेदन फॉर्म भरें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से एएआई जेई एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर’ सेक्शन पर विजिट करें।
- फिर, जूनियर एग्जिक्यूटिव पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार