AAI JE Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती की लास्ट डेट, जल्दी करें
Saurabh Pandey | May 1, 2024 | 12:08 PM IST | 2 mins read
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास गेट 2024 स्कोर होना अनिवार्य है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
नई दिल्ली : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तरफ से देश भर में विभिन्न शाखाओं में जूनियर एग्जिक्यूटिव (जेई) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 1 मई आखिरी तारीख है। जिन पात्र और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर रात 11.55 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष और एससी/ एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
AAI JE Recruitment रिक्तियों का विवरण
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पदों के लिए कुल 490 जूनियर एग्जिक्यूटिव पदों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) - 3 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग - सिविल) - 90 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रिकल) - 106 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 278 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी) - 13 पद
AAI JE recruitment 2024 आवेदन शुल्क
जूनियर एग्जिक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
पात्रता और वेतन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास गेट 2024 स्कोर होना अनिवार्य है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। उम्मीदवारों के पास एमसीए या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 140,000 रुपये (ई-1) वेतन दिया जाएगा।
AAI JE Recruitment 2024 आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]UP Metro Rail 2024 Admit Card: यूपी मेट्रो रेल परीक्षा एडमिट कार्ड lmrcl.com पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पंजीकृत उम्मीदवार यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल लिखित परीक्षा की प्रोविजनल डेट 11, 12 और 14 मई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई