AAI JE Exam Schedule 2025: एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव परीक्षा कार्यक्रम aai.aero पर जारी; एडमिट कार्ड जल्द
Abhay Pratap Singh | June 20, 2025 | 04:15 PM IST | 1 min read
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जल्द ही एएआई जेई 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
नई दिल्ली: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने विज्ञापन संख्या 02/2025/CHQ के तहत जूनियर एग्जिक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पद पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एएआई जेई 2025 एग्जाम 14 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जल्द ही एएआई जेई 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। एएआई जेई एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एएआई जेई 2025 एग्जाम कंप्यूटर आधारिट टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एग्जिक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के कुल 309 पदों को भरेगा। जिसमें अनारक्षित के 125, ईडब्ल्यूएस के 30, ओबीसी-एनसीएल के 72, एससी के 55 और एसटी के 27 पद शामिल हैं।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन आवेदन सत्यापन, वॉयस टेस्ट, साइकोएक्टिव पदार्थ परीक्षण, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, शारीरिक चिकित्सा परीक्षा और पृष्ठभूमि सत्यापन (पद के लिए लागू) के आधार पर किया जाएगा।
जूनियर एग्जिक्यूटिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को [ग्रुप-बी: ई-1 लेवल] के तहत 40,000 रुपए - 3% - 140,000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एएआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AAI Junior Executive Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से एएआई जेई हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करियर टैब पर विजिट करें।
- जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा