AAI Admit Card 2025: एएआई एडमिट कार्ड नॉन एग्जिक्यूटिव पदों के लिए aai.aero पर जारी; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 28, 2025 | 02:57 PM IST | 1 min read
एएआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पश्चिमी क्षेत्र के विज्ञापन संख्या dr-01/02/2025/WR में सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर एएआई हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एएआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। एएआई नॉन एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड कैंडिडेट के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एडमिट कार्ड 2025 के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
AAI Exam Date 2025: परीक्षा तिथि
- सीनियर असिस्टेंट (ऑपरेटर) और सीनियर असिस्टेंट (राजभाषा) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) की संभावित तिथि - 5 जून, 2025
- सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स), सीनियर असिस्टेंट (लेखा) और जूनियर असिस्टेंट (अग्निशमन सेवा) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) की संभावित तिथि - 6 जून, 2025
एएआई नॉन-एग्जिक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट), कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। एएआई सीनियर असिस्टेंट (राजभाषा), सीनियर असिस्टेंट (संचालन), सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स), सीनियर असिस्टेंट (लेखा) और जूनियर असिस्टेंट (अग्निशमन सेवा) के पदों को भरेगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 206 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero/en/careers/recruitment पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AAI Admit Card 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एएआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब पर विजिट करें।
- नॉन-एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और एएआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RSSB Recruitment 2025: आरएसएसबी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां की जारी, पूरा शेड्यूल जानें
आरएसएसबी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरएसएसबी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल