XAT Exam Date 2025: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 पंजीकरण xatonline.in पर 15 जुलाई से होगा शुरू
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 06:11 PM IST | 2 mins read
XAT एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को एक्सएटी परीक्षा पात्रता मानदंड को पढ़ लेना चाहिए।
नई दिल्ली: एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (XAT 2025) का आयोजन किया जाएगा। एमबीए प्रवेश परीक्षा जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर एक्सएटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
एक्सएटी 2024 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2,200 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, XLRI कार्यक्रमों के लिए विकल्प का चयन करने वाले आवेदकों को 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। कैंडिडेट क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या IMPS का उपयोग करके शुल्क जमा कर सकते हैं।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। XAT परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को एक्सएटी परीक्षा पात्रता मानदंड को पढ़ लेना चाहिए। XAT 2025 परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
एमबीए प्रवेश परीक्षा देश भर में 100 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। XAT 2025 प्रवेश परीक्षा केंद्रों में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम सहित कई अन्य शहरों के नाम शामिल हैं। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 अंग्रेजी माध्यम में आयोजित किया जाएगा।
XAT के प्रवेश संयोजक राहुल शुक्ला ने कहा, “हम उम्मीदवारों को उनके मैनेजमेंट करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 160 से अधिक XAMI और XAT एसोसिएट कॉलेज XAT स्कोर स्वीकार करते हैं।”
एक्सएटी 2024 परीक्षा में एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी और डिसीजन मेकिंग एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें कि, XAT 2024 के लिए लगभग 135,000 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा