NEST Result 2024: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम nestexam.in पर जारी, डाउनलोड करें

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

राष्ट्रीय प्रवेश स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)राष्ट्रीय प्रवेश स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 05:28 PM IST

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर आज यानी 12 जुलाई को NEST 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2024 में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाकर एनईएसटी 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। NEST 2024 का आयोजन 30 जून 2024 को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया था।

Background wave

इससे पहले, NEST 2024 उत्तर कुंजी 5 जुलाई को जारी की गई थी। राष्ट्रीय प्रवेश स्क्रीनिंग परीक्षा (एनईएसटी) का आयोजन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - परमाणु ऊर्जा विभाग के आधारभूत विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र (यूएम-डीएई सीईबीएस) मुंबई द्वारा किया जाता है।

Also read

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एंट्रेंस एग्जाम जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी विषय में एकीकृत एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एनईएसटी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। योग्य कैंडिडेट को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण और निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन मोड में करना होगा। इसके बाद एनआईएसईआर भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई अलग-अलग अपनी मेरिट सूची जारी करेंगे।

National Entrance Screening Test Result 2024: नतीजे कैसे चेक करें?

NEST परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • NEST की आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध NEST 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसके बाद, स्क्रीन पर NEST 2024 परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications