NIMCET Cut-off 2024: एनआईएमसीईटी राउंड 1 कटऑफ nimcet.admissions.nic.in पर जारी

NIMCET 2024 राउंड 1 ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान की तिथि 9 जुलाई से 12 जुलाई तक निर्धारित है।

NIMCET कट-ऑफ 2024 प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम स्कोर या रैंक है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)NIMCET कट-ऑफ 2024 प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम स्कोर या रैंक है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 02:29 PM IST

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NIMCET 2024) राउंड 1 कटऑफ जारी कर दी है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर NIMCET 2024 राउंड 1 कट-ऑफ चेक कर सकते हैं।

एनआईटी जमशेदपुर ने 8 जुलाई को NIMCET 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित किया है। NIMCET 2024 राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। बता दें, NIMCET कट-ऑफ 2024 न्यूनतम स्कोर या रैंक है जिसे उम्मीदवारों को भाग लेने वाले कॉलेजों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त करना आवश्यक है।

Background wave

NIMCET 2024 कट-ऑफ का निर्धारण आवेदकों की कुल संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की कुल संख्या, पिछले वर्ष के कट-ऑफ, उम्मीदवारों की श्रेणी, उम्मीदवारों का प्रदर्शन और आरक्षण नीतियों के आधार पर किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Also readNIMCET Counselling 2024: एनआईएमसीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम nimcet.admissions.nic.in पर जारी

एनआईएमसीईटी 2024 में भाग लेने वाले संस्थान एनआईटी अगरतला, एमएनएनआईटी इलाहाबाद, एमएनएनआईटी भोपाल, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनआईटी पटना, एनआईटी रायपुर, एनआईटीके सुरथकल, एनआईटी तिरुचिरापल्ली, एनआईटी वारंगल और आईआईआईटी भोपाल हैं।

NIMCET 2024 Round 1 Cut-off: मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में ओपन श्रेणी के लिए NIMCET 2024 राउंड 1 कट-ऑफ देख सकते हैं:

क्रम संख्यासंस्थानकार्यक्रमप्रारंभिक रैंकसमापन रैंक

1

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,भोपाल

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

195

370

2

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

25

180

3

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

665

759

4

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरथकल

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

30

114

5

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

452

711

6

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

282

509

7

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

198

291

8

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

1

52

9

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

133

238

10

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर

388

578

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications