एनआईएमसीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान के लिए पहला चरण 9 जुलाई से शुरू होगा।
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 08:08 PM IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) ने आज यानी 8 जुलाई को एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NIMCET 2024) काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर एनआईएमसीईटी 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
एनआईएमसीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए एनआईएमसीईटी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके NIMCET 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, एनआईएमसीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान के लिए पहला चरण 9 जुलाई से शुरू होगा। उम्मीदवारों को 12 जुलाई तक अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी। NIMCET काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
Also readNExt Exam 2024-25: अक्टूबर माह में आयोजित होगा नेशनल एग्जिट टेस्ट, जानें परीक्षा पैटर्न, गाइडलाइन
उम्मीदवार नीचे गई सूची में NIMCET 2024 भाग लेने वाले कॉलेजों की जांच कर सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में NIMCET 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
NIMCET काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन | 8 जुलाई |
राउंड 1 ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान | 9 से 12 जुलाई |
NIMCET काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन | 13 जुलाई |
राउंड 2 ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान | 15 से 17 जुलाई |
NIMCET काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन | 18 जुलाई |
राउंड 3 ऑनलाइन रिपोर्टिंग केवल नए आवंटियों के लिए तथा प्रवेश शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन संस्थान में प्रवेश के लिए उपलब्ध है। | 19 से 22 जुलाई |
NIMCET की रिक्त सीटों की घोषणा | 23 जुलाई |
काउंसलिंग के लिए विशेष राउंड | 24 से 26 जुलाई |
रिक्त सीटों के लिए नए विकल्प भरना और पंजीकरण | |
सीट आवंटन का विशेष चरण | 27 जुलाई |
ऑफलाइन प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग | 27 जुलाई |