WB Police Constable Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन 1 मार्च से
Santosh Kumar | February 29, 2024 | 08:08 AM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड का लक्ष्य कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल के 3734 पदों को भरना है। भर्ती की आखिरी तारीख 29 मार्च है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने कांस्टेबल/लेडी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 1 मार्च से खुलने जा रही है। जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती अभियान का इंतजार कर रहे थे, वे इसके लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के जरिए कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल के 3734 पदों को भरेगा। बोर्ड ने भर्ती की आखिरी तारीख 29 मार्च रखी है, जबकि आवेदकों को 1 से 7 अप्रैल के बीच आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
West Bengal Police Constable: आवेदन शुल्क
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एससी/एसटी (केवल पश्चिम बंगाल के) को छोड़कर सभी श्रेणियों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹170/- का भुगतान करना होगा, पश्चिम बंगाल के एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹20/- का भुगतान करना होगा। अन्य राज्यों के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क में कोई छूट उपलब्ध नहीं है।
Police Constable Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
योग्यता की बात करें तो आवेदक को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मध्यमा परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
WB Police Constable Recruitment: चयन प्रक्रिया
कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल/लेडी कांस्टेबल का पद प्रारंभिक लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के आधार पर भरा जाएगा जो स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करेगा, इसके बाद शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), अंतिम लिखित परीक्षा होगी। साक्षात्कार पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाएगा।
Constable/Lady Constable Vacancy: परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा में 85 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, प्रत्येक का एक अंक होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों को छोड़कर दो भाषाओं (बंगाली और नेपाली) में सेट किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार