WB Board 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट 8 मई को होगा जारी; जानें डाउनलोड प्रक्रिया, समय
Santosh Kumar | April 27, 2024 | 10:20 AM IST | 2 mins read
WB Board 12th Result 2024 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, डबल्यूबीसीएचएसई 8 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
3rd Sem QP's 2026-27: Economics | Physics | CA | History | CS | Chemistry | Geography | Maths
3rd Sem Answer Key 2026-27: Economics | Physics | CA | History | CS | Chemistry | Geography | Maths
WB HS 3rd Sem QP's 2026: Physics | Maths | Biology | Geography | Chemistry
जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्र दोपहर 3 बजे से विशिष्ट वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख/डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी परिषद के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों सहित 55 वितरण केंद्रों से 10 मई से सुबह 10 बजे तक उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा, बोर्ड ने संस्थानों के प्रभारी प्रमुखों/शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे अपने संबंधित छात्रों के बीच मार्कशीट और प्रमाणपत्र निश्चित रूप से उसी दिन यानी 10 मई को वितरित करें, क्योंकि उसी दिन से पीपीएस/पीपीआर आवेदन पोर्टल भी सक्रिय हो जाएगा। बोर्ड पहले ही 10वीं रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर चुका है।
WBCHSE 12th Result 2024: ऐसे करें परिणाम की जांच
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके WBCHSE 12वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद आसानी से देख सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'WBCHSE 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- एक नए पृष्ठ पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) दर्ज करें।
- अपना विवरण दर्ज करें और 'एंटर' पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- WBCHSE Class 12 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें, भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आपको बता दें कि WBCHSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 16 से 29 फरवरी तक विभिन्न परीक्षा स्थलों पर आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 7,89,867 छात्र डब्ल्यूबी कक्षा -12 बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए। डब्ल्यूबी 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की तत्काल पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी (पीपीएस) और तत्काल पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू (पीपीआर) 10 मई को दोपहर 2 बजे से 13 मई की आधी रात तक स्वीकार की जाएगी।
अगली खबर
]दिल्ली सरकार के स्कूलों के 276 छात्र JEE Advanced 2024 के लिए क्वालीफाई, आतिशी ने सीएम केजरीवाल को दिया श्रेय
इस साल दिल्ली सरकार के स्कूलों के 70 प्रतिशत छात्रों ने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने योग्य उम्मीदवारों को बधाई दी और उनकी सफलता का श्रेय सीएम केजरीवाल को दिया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र