WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, wbbse.wb.gov.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 1, 2025 | 04:47 PM IST | 2 mins read
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) माध्यमिक (कक्षा 10) के परिणाम की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी करता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) कल यानी 2 मई को पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट सुबह 9 बजे एड-हॉक कमेटी के अध्यक्ष द्वारा निवेदिता भवन, साल्ट लेक, कोलकाता में बोर्ड के कार्यालय में घोषित किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित होने के बाद, एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, स्कूल उसी दिन सुबह 10 बजे से अपने निर्धारित कैंप कार्यालयों से मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
West Bengal Class 10th Result 2025: पासिंग मार्क्स
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 34% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उनके पास परिणाम प्रकाशित होने के बाद पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू (पीपीआर) या पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी (पीपीएस) के लिए आवेदन करने का विकल्प होगा।
WBBSE Madhyamik Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
- अब WBBSE माध्यमिक परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- WBBSE Madhyamik Result 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट करें
WB Board 10th Result 2025: ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक प्राप्त करने होंगे। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर ग्रेड प्रदान करता है-
- 90-100 - AA – (Outstanding)
- 80-89 - A+ – (Excellent)
- 60-79 - A – (Very Good)
- 45-59 - B+ – (Good)
- 35-44 - B – (Satisfactory)
- 25-34 - C – (Marginal)
- 25 से कम - D – (Disqualified)
WBBSE Madhyamik Result 2025: पिछले वर्षों में कब जारी हुआ था रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस वर्ष 2 मई, 2025 को जारी किया जाएगा। वर्ष 2024 में भी रिजल्ट 2 मई को जारी हुआ था। वर्ष 2023 में 19 मई, को जबकि वर्ष 2022 में 3 जून, 2022 को रिजल्ट जारी हुआ था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम