Wayanad Landslides: भूस्खलन के बाद प्रभावित इलाकों में जल्द खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री का बयान
Press Trust of India | August 6, 2024 | 01:56 PM IST | 2 mins read
मंत्री ने आगे कहा कि श्रम बोर्ड ने भूस्खलन में घायल श्रमिकों और आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।
वायनाड: केरल में विनाशकारी भूस्खलन के बाद प्रभावित इलाकों के स्कूलों में अगले 10-15 दिनों में कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। राज्य के सामान्य शिक्षा और श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने मंगलवार (6 अगस्त) को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वायनाड के स्कूलों में जल्द ही कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। फिलहाल इन स्कूलों का इस्तेमाल राहत शिविरों के तौर पर किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि आपदा से प्रभावित श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
शिवनकुट्टी ने कहा कि कई स्कूल राहत शिविरों के रूप में काम कर रहे हैं और शिक्षकों, पीटीए और अन्य हितधारकों के साथ बैठक करने के बाद, 10-20 दिनों के भीतर कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। कक्षाएं शुरू होने से पहले स्कूलों में सभी बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा।
सामान्य शिक्षा और श्रम मंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निर्देशों के अनुरूप है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा किसी भी तरह से प्रभावित या बाधित न हो।
Wayanad Landslides: वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
मंत्री ने आगे कहा कि श्रम बोर्ड ने भूस्खलन में घायल श्रमिकों और आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। प्रवासी श्रमिकों को उनके इलाज सहित अन्य वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
शिवनकुट्टी ने कहा कि भूस्खलन में मारे गए श्रमिकों के परिवारों को पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 226 हो गई। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान जारी है।
Also read Kerala Landslide: केरल में भूस्खलन से खंडहर हुआ स्कूल, कई छात्र लापता, शिक्षक और अभिभावक शोक में
केरल सरकार ने कहा है कि 30 जुलाई को वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन के बाद लापता लोगों की पूरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी। राजस्व मंत्री के राजन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार लापता लोगों की सटीक सूची तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी प्रभावित लोगों का व्यापक पुनर्वास करना है। भूस्खलन प्रभावित चूरलामाला और मुंदक्कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा, "वायनाड में पुनर्वास पहल पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल होगी।" मंत्री ने कहा कि आपदा से हुई तबाही का आकलन करने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को वायनाड में भूस्खलन से तबाह हुए गांवों में बचाव अभियान चलाने में केरल समाज द्वारा दिखाई गई एकता की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने वायनाड भूस्खलन आपदा को राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी