Trusted Source Image

IDBI Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती अधिसूचना जारी, 8 मार्च से आवेदन

Saurabh Pandey | March 6, 2026 | 10:23 AM IST | 2 mins read

आईडीबीआई बैंक भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से लगभग 10-15 दिन पहले जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से लगभग 10-15 दिन पहले जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ओ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 मार्च से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 है।

आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना में दी की जाएंगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट का पूरा विवरण भी विस्तृत अधिसूचना में होगी।

IDBI Recruitment Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता

आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए, जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ओ पदों के लिए आवेदकों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

IDBI Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप मे 1050 रुपये और एससी, एसटी, पीएच उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, ई-चालान के माध्यम से करना होगा।

Also read HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर पदों पर भर्ती जारी, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

IDBI Recruitment Notification 2026: रिक्तियों की संख्या

आईडीबीआई भर्ती 2026 के तहत सहायक प्रबंधक ग्रेड ए के 200 पद और जूनियर सहायक प्रबंधक (जेएएम) के 1100 पदों को भरा जाना है।

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी, जिसे दो भागों में बांटा जाएगा, जिसमें 9 महीने का प्रशिक्षण और 3 महीने की इंटर्नशिप होगी। परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड 'ओ' के पद पर अच्छे वेतन के साथ नियुक्त किया जाएगा।

IDBI Bank Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में चार खंड होंगे - रीजनिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी भाषा और सामान्य ज्ञान। ऑनलाइन परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें खंडवार समय भी निर्धारित है। इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications