Trusted Source Image

Iran Israel War: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट देशों में 10वीं की परीक्षाएं की रद्द, कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित

Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 10:43 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित मध्य पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में 2026 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।

सीबीएसई मिडिल ईस्ट देशों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई मिडिल ईस्ट देशों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व के देशों (Middle East Countries) में निर्धारित कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। साथ ही, 7 मार्च को निर्धारित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

सीबीएसई बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित मध्य पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में 2026 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। मिडिल ईस्ट देशों में मौजूदा स्थिति के कारण सीबीएसई बोर्ड ने तीसरी बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया है।

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की वर्ष 2026 की वे परीक्षाएं, जिन्हें पहले स्थगित कर 2, 5 और 6 मार्च को पुनर्निर्धारित किया गया था, अब रद्द कर दी गई हैं। सीबीएसई द्वारा मिडिल ईस्ट देशों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

Also readIran-Israel Conflict: मिडिल ईस्ट रीजन में 5 और 6 मार्च को होने वाली सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोन

पीटीआई के अनुसार, “सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कीं। परिणाम घोषित करने का तरीका जल्द ही बताया जाएगा। वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 7 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी है।”

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के मद्देनजर सीबीएसई द्वारा अपने स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद यह नया नोटिस जारी किया गया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पीटीआई को बताया, मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया।

सीबीएसई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड 7 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और सोमवार, 9 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्देश जारी करेगा। कक्षा 12 के सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए अपने स्कूल के साथ लगातार संपर्क में रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications