Trusted Source Image

IISER IAT 2026 Registration: आईआईएसईआर आईएटी रजिस्ट्रेशन iiseradmission.in पर शुरू, अंतिम तिथि 13 अप्रैल

Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read

आईएटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 16 अप्रैल से फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

Back

IISER Aptitude Test College Predictor 2026

Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c

Try Now
आईआईएसईआर आईएटी 2026 का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईआईएसईआर आईएटी 2026 का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने 5 अप्रैल से आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर अंतिम तिथि 13 अप्रैल तक आईएटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आईआईएसईआर आईएटी रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये तथा दिव्यांग/ एससी/ एसटी सहित अन्य आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये देना होगा। वहीं, विदेशी नागरिकों को आवेदन शुल्क के रूप में 12,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या 2026 में परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी आईआईएसईआर आईएटी आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान में से कम से कम तीन विषयों की पढ़ाई की हो और न्यूनतम 60% (आरक्षित कैटेगरी के लिए 55%) अंक होना अनिवार्य है।

Also readCG MSc Nursing Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आखिरी तिथि जानें

आईआईएसईआर आईएटी 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आईएटी करेक्शन विंडो 16 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे खुलेगी और 18 अप्रैल को रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी। आईएटी का आयोजन बीएस-एमएस, बीएस और बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

आईएटी 2026 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 7 जून को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। आईआईएसईआर आईएटी 2026 एडमिट कार्ड 24 मई को जारी किया जाएगा। पेपर में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान से 15-15 तथा कुल 60 प्रश्न होंगे।

IISER IAT Application Form 2026: आवेदन करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएसईआर आईएटी 2026 फॉर्म भर सकते हैं:

  • आईआईएसईआर एडमिशन की वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘अप्लाई नाउ आईएटी 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications