Trusted Source Image

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने जारी की अकादमिक रैंकिंग, करौली जिला सर्वश्रेष्ठ, झुंझुनूं दूसरे स्थान पर खिसका

Press Trust of India | March 6, 2026 | 11:05 AM IST | 1 min read

पिछले महीने शीर्ष-3 में शामिल चूरू इस बार फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है तथा डूंगरपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर और गंगानगर पहले 10 में शामिल हैं।

रैंकिंग के अनुसार बारां, उदयपुर और जोधपुर सूची में अंतिम पायदान पर रहे हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
रैंकिंग के अनुसार बारां, उदयपुर और जोधपुर सूची में अंतिम पायदान पर रहे हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

जयपुर: राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को फरवरी-2026 की जिला शैक्षिक अकादमिक रैंकिंग जारी की जिसमें करौली जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने बताया कि झुंझुनूं दूसरे और हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने शीर्ष-3 में शामिल चूरू इस बार फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है तथा डूंगरपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर और गंगानगर पहले 10 में शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार, अकादमिक रैंकिंग का उद्देश्य जिलों के प्रदर्शन की नियमित, तथ्य-आधारित समीक्षा करना और विद्यालय शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत बनाना है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी यह रैंकिंग प्रदेश के सभी जिलों के शैक्षणिक परिणामों, विद्यालयों के दैनिक संचालन और विभिन्न गवर्नेंस संकेतकों में प्रदर्शन का समग्र आकलन प्रस्तुत करती है।

Also readराजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की जनवरी 2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग, झुंझुनू पहले स्थान पर

उदयपुर और जोधपुर अंतिम पायदान पर

अकादमिक रैंकिंग में योग्यता आधारित मूल्यांकन, मौखिक पठन प्रवाह आकलन और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणामों को विशेष महत्व दिया है, ताकि जिलों का प्रदर्शन वास्तविक शैक्षणिक प्रभाव को भी दर्शा सके।

रैकिंग में स्टूडेंट की रेगुलर अटेंडेंस, कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता के माध्यम से निगरानी और शैक्षणिक मूल्यांकन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन जैसे मानक शामिल है। रैंकिंग के अनुसार बारां, उदयपुर और जोधपुर सूची में अंतिम पायदान पर रहे हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications