Trusted Source Image

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की जनवरी 2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग, झुंझुनू पहले स्थान पर

Press Trust of India | February 9, 2026 | 03:23 PM IST | 1 min read

यह रैंकिंग सभी जिलों के शैक्षणिक परिणामों, विद्यालयों के दैनिक संचालन और शासन संकेतकों में प्रदर्शन का समग्र आकलन करती है।

रैंकिंग में झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष जिलों में शामिल रहे हैं जबकि चूरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
रैंकिंग में झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष जिलों में शामिल रहे हैं जबकि चूरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

जयपुर: राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने जनवरी 2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग जारी की है जिसमें झुंझुनू जिला पहले स्थान पर रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, यह रैंकिंग सभी जिलों के शैक्षणिक परिणामों, विद्यालयों के दैनिक संचालन और शासन संकेतकों में प्रदर्शन का समग्र आकलन करती है। ताजा रैंकिंग में झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष जिलों में शामिल रहे हैं जबकि चूरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विभाग के सचिव (शासन) कृष्ण कुणाल ने बताया कि इस रैंकिंग में छात्रों की नियमित उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता व शैक्षणिक मूल्यांकन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन जैसे प्रमुख मानकों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि सीखने के परिणामों पर बढ़ते जोर और उच्च स्तर पर नियमित प्रदर्शन समीक्षाओं के साथ जिला रैंकिंग स्कूल शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही, लक्षित सहयोग और निरंतर सुधार लाने का एक प्रभावी माध्यम बन रही है।

Also readRajasthan Board Exam 2026: आरबीएसई 5वीं-8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म, मिनिमम अंक नहीं आए तो फेल होंगे छात्र

झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष स्थान पर

इस वर्ष शैक्षणिक रूप से सीखने के परिणामों को औपचारिक रूप से रैंकिंग का हिस्सा बनाया गया है। इसमें बोर्ड परीक्षा के नतीजों को महत्व दिया गया है ताकि जिलों का प्रदर्शन न केवल प्रशासनिक दक्षता बल्कि शैक्षणिक प्रभाव को भी दर्शा सके।

झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष स्थान पर हैं। तीसरे पायदान पर चूरू रहा, जिसने गंगानगर को पीछे छोड़ा। सीकर, भरतपुर और खैरतल-तिजारा क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे। बांसवाड़ा और जैसलमेर सबसे निचले पायदान पर हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications