Viksit Bharat Buildathon 2025: विकसित भारत बिल्डथॉन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | October 7, 2025 | 05:19 PM IST | 2 mins read
शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के लगभग 2.5 लाख स्कूलों के छात्रों को शामिल करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी नवाचार अभियान ‘विकसित भारत बिल्डथॉन 2025’ की शुरुआत की है।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) द्वारा अटल नवाचार मिशन (AIM) और नीति आयोग के सहयोग से शुरू किए गए ‘विकसित भारत बिल्डथॉन 2025’ के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vbb.mic.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का आयोजन 13 अक्टूबर को किया जाएगा। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को अपनी रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। बिल्डथॉन 2025 भारत की अब तक की सबसे बड़ी छात्र नवाचार पहल है।
सभी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी लाइव बिल्डथॉन कार्यक्रम के बाद छात्र नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने और उन्हें मान्यता देने के लिए स्कूलों को अपनी प्रविष्टियां फोटो और वीडियो के रूप में जमा करनी होंगी। विशेषज्ञों का एक पैनल प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगा और शीर्ष टीमों को 1 करोड़ रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मान्यता के अलावा, इन स्कूलों और छात्रों को कॉर्पोरेट सहयोग, मार्गदर्शन और संसाधनों के माध्यम से दीर्घकालिक समर्थन प्राप्त होगा ताकि उनके नवाचारों को और मजबूत किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए विकसित भारत बिल्डथॉन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का उद्देश्य विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, निडर होकर नवाचार करने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में योगदान देना है। प्रत्येक स्कूल और प्रत्येक विद्यार्थी इस पहल में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Viksit Bharat Buildathon: विषय
बिल्डथॉन का 2025 संस्करण चार राष्ट्रीय विषयों पर केंद्रित है:
- आत्मनिर्भर भारत - आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
- स्वदेशी - स्वदेशी समाधानों को प्रोत्साहित करना
- वोकल फॉर लोकल - स्थानीय उत्पादों और संसाधनों पर प्रकाश डालना
- समृद्धि - समृद्धि और सतत विकास के मार्ग का निर्माण
Viksit Bharat Buildathon 2025 Registration: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
- विकसित भारत बिल्डथॉन की शुरुआत- 23 सितंबर, 2025
- छात्रों द्वारा पंजीकरण तिथि - 23 सितंबर से 11 अक्टूबर, 2025
- सभी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी लाइव बिल्डथॉन का आयोजन - 13 अक्टूबर, 2025
- प्रविष्टियों का मूल्यांकन - नवंबर, 2025
- विजेताओं की घोषणा - दिसंबर, 2025
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें