VCI Counselling 2025: वीसीआई काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 8, 2025 | 11:59 AM IST | 2 mins read
वीसीआई काउंसलिंग 2025 का आयोजन बीवीएससी एवं एएच पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है, जिसमें 15% अखिल भारतीय कोटा सीटें शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय पशु-चिकित्सा परिषद ने बीवीएससी (BVSc) और एएच (AH) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 8 अक्टूबर से वीसीआई काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vci.admissions.nic.in पर जाकर वीसीआई राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वीसीआई काउंसलिंग 2025 राउंड 1 शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। उम्मीदवारों के लिए विकल्प भरने और सीट लॉक करने की सुविधा 9 से 13 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 अक्टूबर को जारी किया जाएगा और आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग 15 अक्टूबर से शुरू होगी।”
पात्रता मानदंड के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही वीसीआई काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। 31 दिसंबर, 2025 तक कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेड 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण हो, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/ जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी (मुख्य पाठ्यक्रम के रूप में) विषय शामिल हों।
VCI Counselling 2025 Registration Fees: शुल्क
राउंड 1 और राउंड 2 के लिए वीसीआई काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपए, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी के लिए 900 और एससी/ एससी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर के लिए 500 रुपए हैं। वहीं, स्ट्रे राउंड के लिए भागीदारी शुल्क सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीआईओ के लिए 50,000 रुपए व रिजर्व कैटेगरी के लिए 25,000 रुपए है।
VCI Counselling 2025 Schedule: वीसीआई काउंसलिंग शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार वीसीआई काउंसलिंग शेड्यूल 2025 जांच सकते हैं:
| चरण |
शुल्क भुगतान / पंजीकरण |
विकल्प भरना और सीट लॉकिंग |
सीट आवंटन प्रक्रिया |
सीट आवंटन की घोषणा |
संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग |
|---|---|---|---|---|---|
|
राउंड 1 |
8 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 13 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक) |
9 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 13 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक) |
14 अक्टूबर, 2025 |
15 अक्टूबर, 2025 |
15 से 21 अक्टूबर, 2025 तक |
|
राउंड 2 |
22 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 23 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक) |
22 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 23 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक) |
24 अक्टूबर, 2025 |
25 अक्टूबर, 2025 |
25 से 30 अक्टूबर, 2025 तक |
|
स्ट्रे राउंड |
इच्छुक अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान करें
31 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 3 नवंबर, 2025 (सुबह 10:00 बजे तक) |
31 अक्टूबर (दोपहर 2:00 बजे से) से 3 नवंबर, 2025 (सुबह 10:00 बजे तक) |
4 नवंबर, 2025 |
5 नवंबर, 2025 |
5 से 10 नवंबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल