Uttarakhand Police Admit Card 2025: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड sssc.uk.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 31, 2025 | 02:23 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूके पुलिस एडमिट कार्ड 2025 जांच सकते हैं।
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूके पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यूके पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लाना होगा। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।”
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यूके पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लाना होगा। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।” उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन राज्य के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर दोपहर 1:00 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Uttarakhand Police Constable Admit Card 2025: डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
- “उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए यूके पुलिस एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल