Operation Sindoor: उत्तराखंड में मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर
Press Trust of India | May 20, 2025 | 08:15 PM IST | 1 min read
बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने एक बयान में कहा कि हम मदरसों में सफल ऑपरेशन सिंदूर की गाथा शामिल करेंगे, जिससे कि हमारे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे जान सकें कि यह ऑपरेशन क्या था और इसकी जरूरत क्यों थी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सैन्य बलों द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को राज्य के मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने एक बयान में कहा कि हम मदरसों में सफल ऑपरेशन सिंदूर की गाथा शामिल करेंगे, जिससे कि हमारे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे जान सकें कि यह ऑपरेशन क्या था और इसकी जरूरत क्यों थी।
पाकिस्तान को नापाक देश बताते हुए कासमी ने कहा कि जिस तरह से उसने देश पर हमला किया और पहलगाम में "निहत्थे भाइयों" को मारा, उसके लिए उसे सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले को कुरान का अपमान भी बताया। कासमी ने कहा कि पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने के फ़ैसले को लागू करने के लिए जल्द ही एक समिति बुलाई जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में मदरसों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और इसी के तहत राज्य के मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है।
अगली खबर
]विधि स्नातक होते ही न्यायिक सेवा परीक्षा नहीं दे सकते छात्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 3 साल का वकालती अनुभव जरूरी
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि युवा विधि स्नातक होते ही न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं और प्रवेश स्तर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम तीन साल वकालत करना अनिवार्य है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल