UP News: उत्तर प्रदेश में तिलक लगाकर कॉलेज आए छात्र ने प्राचार्य पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, जांच शुरू
Press Trust of India | December 21, 2025 | 03:22 PM IST | 2 mins read
छात्र का आरोप है कि वह तिलक लगाकर कॉलेज गया था तो प्राचार्य डॉक्टर उमर ने उसे यह कहकर तिलक हटाकर आने की बात कही कि यह डिग्री कॉलेज है, कोई गुरुकुल नहीं।
उत्तर प्रदेश: हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज के छात्र ने संस्थान के प्राचार्य पर तिलक लगाकर कॉलेज आने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है। लॉ छात्र अमित यादव का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का व्यवहार उसकी धार्मिक आस्था और अधिकारों का हनन है।
शाहाबाद स्थित बी.एन. डिग्री कॉलेज में विधि पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर के छात्र अमित यादव ने कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर उमर पर तिलक लगाने को लेकर आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
छात्र का आरोप है कि वह तिलक लगाकर कॉलेज गया था तो प्राचार्य डॉक्टर उमर ने उसे यह कहकर तिलक हटाकर आने की बात कही कि यह डिग्री कॉलेज है, कोई गुरुकुल नहीं। इससे वह मानसिक रूप से आहत हुआ। इसी कारण वह एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भी नहीं भर पाया है।
मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई के अध्यक्ष शुभम वाजपेयी, मंत्री अरुण गुप्ता और कई अन्य कार्यकर्ता बी.एन. डिग्री कॉलेज पहुंचे और उन्होंने छात्र के तिलक लगाने पर कथित दुर्व्यवहार का विरोध जताते हुए प्रधानाचार्य से आपत्ति दर्ज कराई।
साथ ही आगाह किया कि कॉलेज शिक्षा का मंदिर है और किसी भी छात्र के साथ उसकी धार्मिक पहचान या आस्था के आधार पर दुर्व्यवहार नहीं किया जा सकता। अगर भविष्य में किसी भी छात्र के साथ इस तरह की घटना दोहराई गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर उमर ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने तिलक लगाकर कॉलेज आने पर किसी भी छात्र को न तो रोका है और न ही इस विषय में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस बारे में पूछे जाने पर शाहाबाद के उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच