UPTET 2026: यूपी टेट परीक्षा का दूसरा दिन आज; दिशानिर्देश, रिपोर्टिंग टाइम और आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 08:34 AM IST | 2 mins read
यूपी टेट परीक्षा 3 जुलाई को प्रथम पाली में पेपर 2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) और द्वितीय पाली में पेपर 1 (प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक) के लिए आयोजित की जाएगी।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में किया जा रहा है। यूपी टेट 2026 परीक्षा दूसरे दिन 3 जुलाई को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
यूपी टेट 2026 रिपोर्टिंग टाइम -
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, इसके लिए रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे शुरू होगी और परीक्षा केंद्र का गेट 8:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई जाएगी और रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक है।
UPTET Admit Card 2026: आवश्यक दस्तावेज
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूपी टेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। यूपी टेट एडमिट कार्ड 2026 upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।
यूपी टेट 2026 परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी के अभ्यर्थियों को कम से कम 55% (82.5 अंक) लाना अनिवार्य है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
UPTET 2026 Exam Day Instructions: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
यूपी टीईटी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
- पानी की बोतलें, बॉल-पॉइंट पेन और सैनिटाइजर सहित अन्य सामग्री (एडमिट कार्ड में उल्लिखित) लाने की अनुमति है।
- परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षार्थियों को केवल आवंटित सीट पर ही बैठना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच