UPTAC Counselling 2025: एकेटीयू ने बीटेक प्रोग्राम के लिए यूपीटीएसी काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि 6 जुलाई तक बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | July 3, 2025 | 07:35 AM IST | 1 min read
यूपीटीएटी काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकि विश्वविद्यालय (AKTU) ने बीटेक प्रोग्राम के लिए उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग 2025 (UPTAC 2025) के लिए पंजीकरण की तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। काउंसलिंग सत्र में भाग लेने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
यूपीटीएटी काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा। यूपीटीएसी काउंसलिंग 2025 शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए ऑनलाइन यूपीटीएसी काउंसलिंग 2025 च्वॉइस फिलिंग 10 से 12 जुलाई तक होगी। राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा।
वैध जेईई मेन, सीयूईटी यूजी, एनएटीए स्कोर वाले उम्मीदवार यूपीटीएटी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी यूजी या सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन करते समय प्रवेश के लिए एकेटीयू का चयन किया है, वे सीयूईटी के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
Also read JoSAA 2025 Round 3 Seat Allotment Result: जोसा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट josaa.nic.in पर जारी
UPTAC 2025 में 5 काउंसलिंग राउंड और दो विशेष राउंड होंगे। यूपीटीएसी काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया में पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान, फ्रीज, फ्लोट और वापसी के लिए ऑनलाइन इच्छा और आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग शामिल है।
UPTAC Counselling 2025 Document: आवश्यक दस्तावेज
यूपीटीएसी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10, 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रणाम पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- चिकित्सा प्रमाण पत्र (आदि)
यूपीटीएसी काउंसलिंग BTech/BArch/BBA/BMS/BCA/BDes/BPharm/BHMCT /BFAD/BFA/BVoc/MBA/MBA (एकीकृत)/MCA/MCA(एकीकृत)/MTech (एकीकृत) के प्रथम वर्ष और BTech/BPharmacy/MCA के द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए आयोजित एक ऑनलाइन राज्य स्तरीय काउंसलिंग है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच