UPSSSC Recruitment 2026: यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 03:04 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने वेटनरी फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। आवेदन फॉर्म में संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया है और जिनके पास वैलिड स्कोर कार्ड है।
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: आयु सीमा
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट (जीव विज्ञान) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय/संस्था से वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह का डिप्लोमा होना चाहिए।
Also read RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर लास्ट डेट
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
|
विवरण का नाम
|
विवरण
|
|
विभाग का नाम
|
पशुपालन निदेशालय
|
|
पद का नाम
|
वेटनरी फार्मासिस्ट
|
|
अनारक्षित
|
576
|
|
अनुसूचित जाति
|
237
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
06
|
|
ओबीसी
|
359
|
|
ईडब्ल्यूएस
|
130
|
|
कुल पद
|
1,308
|
अगली खबर
]JCCE PET Exam Date: झारखंड पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 451 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 20-21 अगस्त को होगा
आयोग द्वारा 3 जुलाई को जारी नोटिस में शामिल 451 उम्मीदवारों की शारीरिक/फिटनेस परीक्षा 20 और 21 अगस्त को सुबह 7 बजे से डोरंडा, रांची स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस (जेएपी)-01 ग्राउंड में होगी। यह परीक्षा राज्य-स्तरीय चयन बोर्ड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी