UPSSSC Technical Assistant Result 2025: यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | October 15, 2025 | 03:42 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 3446 पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कृषि विभाग में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की थी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने तकनीकी सहायक ग्रुप सी भर्ती परीक्षा का परिणाम 2025 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
UPSSSC Technical Assistant Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPSSSC Result for Technical Assistant लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और 'जेंडर' चुनें।
- अब परिणाम की पीडीएफ एक नई विंडो में प्राप्त करें।
- यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी रिजल्ट डाउनलोड करें।
- अब रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।
UPSSSC Technical Assistant Result 2025: कटऑफ अंक
|
श्रेणी
|
कटऑफ अंक
|
|---|---|
|
अनारक्षित
|
28.25
|
|
अनुसूचित जाति
|
28.25
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
04.00
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
28.25
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
28.25
|
UPSSSC Technical Assistant Result 2025: परीक्षा विवरण
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 13 जुलाई, 2025 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इसके साथ ही परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की गई थी।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 3446 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा कृषि विभाग में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच