UPSSSC Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्तियां उठाएं
Abhay Pratap Singh | July 17, 2025 | 07:33 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मेन्स 2024 परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2025 है। नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन के अलावा अन्य माध्यमों से उठाई गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी।
यूपीएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आयोग द्वारा तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मुख्य 2024 परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग, कृषि निदेशालय के तहत 3,446 पदों को भरा जाएगा।
तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में अभ्यर्थी केवल एक बार आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए डायरेक्ट लिंक examqp.com/upssscPravidhikSahayakQPv01 है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Technical Assistant Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “महत्वपूर्ण घोषणाएं” सेक्शन पर विजिट करें।
- तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]BPSC TRE 4.0: सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू करने का दिया निर्देश
नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की पहचान करने और जल्द से जल्द टीआरई-4 परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम