UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: स्किल टेस्ट में सफल 1329 अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट अपलोडिंग शुरू

Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 02:31 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर के 1224 पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट अपलोडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। सफल उम्मीदवार 12 नवंबर तक अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

सफल घोषित किए गए 1,329 अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 5 से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई हिंदी स्टेनोग्राफर और हिंदी टाइपिंग दक्षता परीक्षा में शामिल हुए 10,813 अभ्यर्थियों में से कुल 1,329 अभ्यर्थियों को क्वालीफिकेशन एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया है।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी गई है, जिसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 निर्धारित है। दस्तावेज अपलोड करते समय अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों और पदों के लिए अपनी ऑनलाइन वरीयता दर्ज करनी होगी।

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में कुल 18,556 में से केवल 10,813 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे, जबकि बाकी अनुपस्थित थे। परीक्षा में शामिल हुए 10,813 अभ्यर्थियों में से आयोग ने 1,329 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जिन्हें अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना गया है।

Also read RRB ALP CBT-1 Mock Test 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, 3 नवंबर से शुरू होंगे एग्जाम

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: पद आवंटन की प्रक्रिया

आयोग अभ्यर्थियों को उनकी लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों (मेरिट), पद की उपलब्धता, शैक्षणिक अर्हता और आयु सीमा के आधार पर उनकी पसंद के अनुसार विभाग आवंटित करने का प्रयास करेगा। हालांकि, विभाग और पद के आवंटन के संबंध में अंतिम निर्णय आयोग का ही होगा।

दस्तावेज अपलोड करने का विवरण

स्किल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in के माध्यम से ही अपने सभी अनिवार्य शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। डाक, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।

यदि किसी क्वालीफिकेशन की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र अलग-अलग हैं, तो उन्हें एक साथ स्कैन करके 200 KB से 2 MB साइज तक की सिंगल पीडीएफ फाइल में अपलोड करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]