UPSSSC: यूपी हवलदार प्रशिक्षक और ब्लॉक ऑर्गनाइजर मेंस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 1 दिसंबर तक आपत्ति का मौका
Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने ब्लॉक ऑर्गेनाइजर, प्लाटून कमांडर और हवलदार इंस्ट्रक्टर की मुख्य परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ब्लॉक ऑर्गेनाइजर, प्लाटून कमांडर और हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस उत्तर कुंजी के जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों की तुलना आयोग द्वारा दिए गए उत्तरों से कर सकते हैं और अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में कोई गलती या विसंगति नजर आती है, तो वे तय समय-सीमा 1 दिसंबर 2026 के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी ने आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार बिना अपना रोल नंबर या अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज किए ही इस डॉक्यूमेंट को देख सकते हैं। यह प्रोविजनल आंसर की 1 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आयोग द्वारा उपलब्ध लिंक के माध्यम से ही प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
UPSSSC Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क
अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए प्रति आपत्ति 100 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शुल्क भुगतान और फाइनल सबमिशन के बाद आपत्तियों में किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा, और अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में केवल एक ही बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
अन्य किसी माध्यम से या डाक द्वारा उत्तर कुंजी के सम्बन्ध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2026 के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
UPSSSC Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Important Announcement या नोटिस बोर्ड सेक्शन पर जाएं।
- यूपीएसएसएससी ब्लॉक ऑर्गनाइजर, प्लाटून कमांडर और हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए उत्तर कुंजी 2026 सर्च करें।
- अब संबंधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अंतरिम उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- परीक्षा के दौरान हल किए गए प्रश्न पत्र से अपने उत्तरों का मिलान करें।
- यूपीएसएसएससी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रति सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र