UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में युवा कल्याण अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर से करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 10:48 AM IST | 1 min read
यूपी में युवा कल्याण अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 अक्टूबर से करें आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर के कुल 412 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। इसके बाद उम्मीदवार 13 नवंबर तक अपने आवेदन की त्रुटियां सुधार सकेंगे।
केवल वही अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी हो और जिनके पास वैलिड स्कोर कार्ड हो। वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या नेगेटिव अंक पाने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
UPSSSC Recruitment 2026: आयुसीमा
यूपीएसएसएससी युवा कल्याण अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
|
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
|
|
अनारक्षित
|
शून्य
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
शून्य
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति
|
शून्य
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
शून्य
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
UPSSSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- फिटनेस ट्रेनर - स्नातक की डिग्री के साथ-साथ बीपीएड, डीपीएड, बीपीई या शारीरिक शिक्षा में स्नातक की योग्यता होना अनिवार्य है।
UPSSSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- UP PET 2025 नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य लिखित परीक्षा (100 अंक)
- शारीरिक माप परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) (क्वालिफाइंग)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]UPSSSC Havildar Instructor 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी रिजल्ट जारी, मेन्स एग्जाम के लिए कैंडिडेट चयनित
हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट 10025 अभ्यर्थियों का परिणाम अपलोड कर दिया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी