UPSSSC JE Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर के 4016 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना की जारी
Abhay Pratap Singh | March 17, 2024 | 06:38 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जेई सिविल भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड होना चाहिए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (यूपीएसएसएससी) द्वारा जूनियर इंजीनियर सिविल के 4,016 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यूपी जेई पद पर उम्मीदवारों के लिए 7 मई 2024 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 जून 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 14 जून है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास यूपीएसएसएससी पेट 2023 (UPSSSC PET 2023) स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से पद के अनुसार उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण अभियंत्रण में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल के कुल 4,016 रिक्तियों में से सामान्य वर्ग के 1,522 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, ओबीसी वर्ग के 1362 पद, एससी के 779, एसटी के 38 और ईडब्ल्यूएस के 315 पद भरे जाएंगे। आवेदन के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
UPSSSC JE Civil Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 7 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद जूनियर इंजीनियर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपना पंजीकरण करें।
- फिर आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी जेई भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। यूपी जेई भर्ती परीक्षा 2024 में चयनित उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]Maharashtra School Teachers Dress Code: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड किया लागू
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी ड्रेस कोड का शिक्षकों ने विरोध भी किया है। शिक्षकों ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है, जो उनके स्थानीय विशेषाधिकार के अंतर्गत आता है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल